अभी तक सूखे की आशंका को नकार रही केंद्र सरकार अब देश के कुछ इलाकों में सूखा के संकट को स्वीकार करने लगी है। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी भारत में मानसून की स्थिति को लेकर सरकार खासतौर पर चिंतित है।
देश के इस हिस्से में कुछ इलाके सूखे की चपेट में आ सकते हैं। केंद्र सरकार ने आगामी चार जुलाई को राज्यों के खाद्य मंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसमें खासतौर पर जमाखोरों पर अंकुश और महंगाई से निपटने की तैयारियों पर चर्चा होगी।