फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल का एक और विस्तार 8 अप्रैल को संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ अप्रैल को तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार आठ अप्रैल या इस महीने के तीसरे सप्ताह में हो सकता है।
विज्ञापन


इसमें जहां भाजपा की सहयोगी शिवसेना को टीम मोदी में एक और सीट मिलेगी, वहीं नई सहयोगी पीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

इस क्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला को मंत्रिमंडल से हटाकर राज्यपाल बनाया जा सकता है। वैसे भी नजमा की उम्र 75 साल हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कुछ की होगी छुट्टी, कुछ के बदलेंगे विभाग

कहा जा रहा है कि पीएम मोदी जिन मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं हैं उनकी या तो छुट्टी होगी या उनके विभाग बदले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सरकार को जल्द ही करीब एक दर्जन राज्यों में नए राज्यपालों की भी नियुक्ति करनी है। इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों ने जोर पकड़ा है।

पीएम मोदी संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

कहा जा रहा है कि विस्तार में शिवसेना के अनिल देसाई, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती को जगह दी जाएगी जबकि नजमा सहित दो अन्य मंत्रियों की छुट्टी कर दी जाएगी। तीन से चार मंत्रियों के विभागों में बदलाव की भी चर्चा है।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी शुक्रवार से शुरू हो रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान मंत्रियों के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे। समीक्षा की पहली कड़ी में पीएम ने बीते बुधवार को स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों से कामकाज का हिसाब मांगा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें