सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने नववर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अधूरे चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की।
अन्ना हजारे ने पीएम मोदी याद दिलाते हुए कहा है कि उन्होंने चुनावों के दौरान किए गए वादों की याद दिलाते हुए कहा है कि उनकी सरकार में और पिछली सरकार यानी कांग्रेस की सरकार में कोई खास अंतर नहीं दिखाई देता।
तीन पन्ने में लिखे अन्ना के इस पत्र में पीएम मोदी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ ही देश के लोगों से वादा खिलाफी करने की भी आशंका जताई गई है।