फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड के कामकाज में बदलाव करेगी श्याम बेनेगल कमेटी

Fri, 01 Jan 2016 09:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों में रहने वाले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड के कामकाज में बड़े बदलाव के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेठी का गठन किया है। इस कमेटी की कमान मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल को सौंपी गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कमेटी गठन की है।
विज्ञापन


सरकार के मुताबिक यह कमेटी ऐसी रूपरेखा तैयार करेगी, जिसको ध्यान में ही रखकर सेंसर बोर्ड फिल्मों को प्रमाण पत्र जारी करने का काम करेगा।

साथ ही रूपरेखा तैयार करने में इस बात पर भी गौर किया जाएगा कि सेंसर बोर्ड के स्टाफ का खाका क्या होगा। सरकार ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है कि इस कमेटी के गठन के बाद सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष या फिर उनके सदस्यों में बड़ा होगा।
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड के पुनगर्ठन की सिफारिश करेगी कमेटी

मगर कहा जा रहा है कि यह कमेटी सेंसर बोर्ड के पुनगर्ठन को लेकर भी सिफारिश करेगा। हाल में कई फिल्मों में दृश्यों और संवाद की कांट छांट को लेकर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी विवादों में रहे हैं। इसे लेकर सरकार भी नाराज थी।

कमेटी के गठन का एलान करते हुए मंत्रालय ने परोक्ष रूप से फिल्मों में गैर जरूरी कांट छांट को लेकर असहमति जताई है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि फिल्मों को प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया में इस बात पर ध्यान बेहद जरूरी है कि ऐसा करने से फिल्म की रचनात्मकता और स्वतंत्रता पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

सरकार ने कहा है कि इसी को ध्यान में रखकर समिति बनाई गई है। इस कमेटी में बेनेगल के अलावा फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा, फिल्म समीक्षक भावना सोमैया, ऐड गुरु पीयूष पांडे, नीना लाथ गुप्ता और मंत्रालय के संयुक्त सचिव फिल्म को शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें