फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, अन्ना की नई कोर कमेटी में होंगे कौन-कौन

Mon, 22 Oct 2012 03:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे ने तय किया है कि वे नए सिरे से अपनी कोर कमेटी का गठन करेंगे। अन्ना की सहयोगी किरण बेदी के मुताबिक नई टीम में ऐसे लोग शामिल किए जाएंगे, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को आगे ले जाने में सहायक होंगे।
विज्ञापन


टीम के संभावित सदस्यों का जिक्र करते हुए किरण बेदी ने कहा कि इनमें पहला नाम पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह का है, जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए ही भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह भी कोर कमेटी में शामिल किए जा सकते हैं। प्रकाश सिंह ने पुलिस व्यवस्था को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त कराने के लिए जनहित याचिका दाखिल की है। इनके अतिरिक्त पीवी राजगोपाल, राजेंद्र सिंह, मिन्हास मर्चेंट और पूर्व नौकरशाह भूरे लाल के नाम शामिल हैं।

किरण बेदी के मुताबिक अन्ना नए सदस्यों के साथ अपनी पहली बैठक 24 और 25 नवंबर को रालेगण-सिद्धी में कर सकते हैं। किरण बेदी ने बताया कि इस बार टीम अन्ना का आंदोलन पहले से अलग होगा। इसका रजिस्ट्रेशन एक ट्रस्ट के रूप में होगा। उन्होंने बताया कि इसका मुख्यालय रालेगण-सिद्धी में होगा और इसके अन्य केंद्र भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें