फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना ने मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, क्यों?

Fri, 27 Mar 2015 12:06 AM IST
एजेंसी/पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ अभियान चला रहे समाज सेवी अन्ना हजारे किसी मंत्री की बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रस्तावित विधेयक के विवादित अंशों पर खुली बहस चाहते हैं।
विज्ञापन


हजारे से सवाल किया गया था कि क्या वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उस चुनौती को स्वीकार करेंगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भूमि बिल का विरोध करने वालों से वह बहस करना चाहते हैं। इस पर हजारे ने कहा कि गडकरी का होमवर्क कमजोर है, हम प्रधानमंत्री से कैमरे के सामने बहस चाहते हैं।

इससे लोगों को सही तथ्यों की जानकारी होगी और इसे देखकर वह निर्णय कर सकेंगे। अन्ना महाराष्ट्र में अपने निवास रालेगण सिद्धि में बृहस्पतिवार को मीडिया से रूबरू थे। विपक्ष के विरोध के बीच यह विधेयक राज्यसभा में अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें