फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना बोले, पैसों के भूखे नहीं हैं केजरीवाल

Fri, 02 Nov 2012 12:26 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे ने विभिन्न राजनीतिक दलों को लेकर लगातार खुलासे कर रहे अपने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल को संयम बरतने की सलाह दी है। हालांकि केजरीवाल की देशभक्ति पर मुहर लगाते हुए अन्ना ने कहा कि अरविंद के अंदर बलिदान की भावना है। वह अपने परिवार से ज्यादा अपने समाज और देश के बारे में सोचते हैं।
विज्ञापन


अन्ना ने इस बात को भी सिरे से खारिज कर दिया कि केजरीवाल पैसों के भूखे हैं। हजारे के अनुसार अरविंद को पैसों का कोई लालच नहीं है, लेकिन उन्हें सत्ता का लालच हो सकता है। अन्ना ने बृहस्पतिवार को एक चैनल को दिए साक्षात्कार में यह बातें कहीं। वयोवृद्ध समाजसेवी ने साथ ही कई नेताओं के बारे में सनसनीखेज खुलासे कर उन्हें निशाना बनाने पर केजरीवाल को संयम बरतने की सलाह भी दी।

हजारे ने कहा, किसी को एक साथ उन पर धावा नहीं बोलना चाहिए नहीं तो यह सभी उसके खिलाफ एकजुट हो जाएंगे। अन्ना ने इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन की तैयारियों पर कहा कि वह अपनी नई टीम की घोषणा 10 नवंबर को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें