फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा ने किरण को बनाया बलि का बकरा'

Wed, 11 Feb 2015 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आप से भाजपा को मिली करारी हार के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अन्ना ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने किरण बेदी को बलि का बकरा बनाया। अन्ना ने कहा है कि किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर भाजपा दिल्ली जीतना चाहती थी।
विज्ञापन


इसलिए चुनाव के 15 दिन पहले किरण बेदी को सामने किया गया। इतनी जल्दबाजी में यह सब कैसे हुआ। अन्ना यह कहना नहीं भूले कि आम आदमी का जन्म उनके आंदोलन से हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में केजरीवाल और किरण बेदी साथ थे इसलिए भाजपा ने दांव साधा।

दिल्ली चुनाव में हार के लिए किरण बेदी का बचाव करते हुए अन्ना ने कहा कि वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं लेकिन लोगों के साथ संबंध जोड़ने में वह कहीं कमजोर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें