फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला घोटाले की न्यायिक जांच हो: अन्ना

Tue, 23 Oct 2012 10:46 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले की न्यायिक जांच कराई जाए तो 2जी घोटाले से ज्यादा लोग जेल में जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। अन्ना ने कहा कि यह घोटाला 2जी से भी बड़ा घोटाला है।
विज्ञापन


अन्ना हजारे ने भरोसा जताया कि 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले जनलोकपाल बिल पास हो जाएगा। हालांकि अन्ना ने अनशन की तैयारी की बात से इंकार किया, लेकिन उन्होंने कहा कि बिल पास नहीं होगा तो मजबूरी में अनशन भी करना पड़ेगा। अन्ना ने कहा कि अगर यह कानून बन गया तो 90 प्रतिशत तक भ्रष्टाचार मिट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें