फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय, डिंपल के खिलाफ अनीता फिर पहुंचीं कोर्ट

Wed, 30 Jan 2013 07:24 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर होने का दावा करने वाली अनीता आडवाणी ने डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल व रिंकी खन्ना सहित अक्षय कुमार के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में नई शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अनीता ने इन सभी पर खुद को राजेश खन्ना के घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसएस देशपांडे ने शिकायत स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई 14 फरवरी को तय की है।
विज्ञापन


ताजा शिकायत में अनीता ने दावा किया है कि उन्हें अभिनेता के कार्टर रोड स्थित पॉश बंगले ‘आशीर्वाद’ से बाहर निकाल दिया गया है, जबकि वह उनकी लिव-इन पार्टनर थीं। वसीयत पर अभिनेता के हस्ताक्षर को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश खन्ना के हस्ताक्षर जबरन लिए गए हैं, जबकि वह इसके लिए चिकित्सकीय रूप से फिट भी नहीं थे।

अनीता ने पिछले साल बांद्रा कोर्ट में घरेलू हिंसा के तहत इसी तरह की शिकायत दर्ज कराकर गुजारे भत्ते की मांग की थी। हालांकि मामला बांबे हाईकोर्ट पहुंचने के बाद बांद्रा कोर्ट में कार्यवाही पर रोक लग गई थी। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें