आंध्र प्रदेश के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। सांसद आर सांबाशिवा राव ने कहा कि मोदी का जादू युवाओं पर सिर चढ़कर बोल रहा है।
अगर भाजपा संयुक्त आंध्र प्रदेश के समर्थन में खुलकर आ जाए तो कम से कम सीमांध्र इलाके में उसे दस सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।
गुंटूर लोकसभा सीट से सांसद राव ने कहा, ‘देश के सभी पार्टियों के युवा मोदी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
वे गुजरात के मुख्यमंत्री से खासे प्रभावित हैं। अगर भाजपा अपने रुख में बदलाव करती है और संयुक्त आंध्र का समर्थन करती है तो उसे सीमांध्र इलाके में निश्चित तौर पर लोकसभा की दस सीटें मिलेंगी।’
राव ने कहा कि राज्य के विभाजन के खिलाफ उन्होंने बतौर सांसद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दोनों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है भाजपा राज्य के विभाजन के पक्ष में है।