फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना पर हलचल बढ़ी, दिग्गी से मिलेंगे आंध्र के सीएम

Tue, 30 Jul 2013 01:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 29 वें राज्य के रूप में तेलंगाना का गठन लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन


आज शाम को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी दिल्ली आ रहे हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले वे पार्टी महासचिव और आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने वाले हैं।

विरोध के बीच तेलंगाना राज्य का बनना तय

माना जा रहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में तेलंगाना के गठन पर मोहर लग सकती है।

वहीं, किरण कुमार रेड्डी ने तेलंगाना गठन के बाद इस्तीफा देने संबंधी खबरों को गलत बताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि किरण कुमार के इस्तीफा देने संबंधी खबरे 'गलत और निराधार' हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस सूत्रों की ओर से बताया गया था कि पार्टी अगर तेलंगाना के गठन के पक्ष में फैसला लेती है तो मुख्यमंत्री समेत राज्य के कई मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन


तेलांगना कि मुद्दे पर मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी का रुख अभी तक स्पष्ट नहीं है।

पीएम से मिली सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच अलग तेलांगाना के मुद्दे पर चर्चा हुई है। तेलंगाना मुद्दे पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज शाम 5.30 बजे होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें