कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करके फिर एक नया विवाद पैदा कर दिया। इस तस्वीर में मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के चेहरों को आधा-आधा जोड़कर दिखाया गया है। जिसपर 'दोहरा चरित्र' और 'शर्म करो' जैसे शब्द लिखे हैं।
दिग्विजय ने अपने पोस्ट में लिखा, 'धार्मिक कट्टरता के दो चेहरे जो देश के सामाजिक ताने बाने को बर्बाद कर रहे हैं।' उनको यह फोटो उनके किसी दोस्त ने भेजी थी। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। उनके इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं खुद ओवैसी ने भी इसका विरोध किया है।
The Two Perpetrators of Religious Fanaticism who are destroying Social Fabric of this Country. Image sent by a friend pic.twitter.com/8xWLg5yov6— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 22, 2015