रेप के कसे में फंसे आसाराम के पूर्व वैद्य अमृत प्रजापति ने नरेंद्र मोदी सरकार पर आसाराम को गलत गतिविधियों के बावजूद बढ़ावा देने का आरोप लगाए है।
प्रजापति ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि गुजरात सरकार ने आसाराम को कानून से भी बढ़ा बना दिया है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रजापति ने पत्र में गुजरात सरकार से तीखे सवाल भी किए हैं।
'आसाराम के पाप में बेटा भी था शामिल'
अमृत प्रजापति कई सालों तक आसराम के आश्रम में बतौर आयुर्वेदिक वैद्य के तौर पर काम करते थे और वह आसाराम का इलाज करने की बात भी कहते हैं।
प्रजापति ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वो आसाराम और उसके साधकों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। राज्य में आसाराम के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं लेकिन उनकी निष्पक्ष जांच नहीं कराई हुई।
पूर्व वैद्य प्रजापति ने पत्र में मांग की है कि आसाराम और उनके आश्रम के खिलाफ कार्रवाई हो।
इससे पहले प्रजापति ने आसाराम के अफीम का आदी होने का भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि आसाराम रोज अफीम का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा था कि आसाराम को कोई बीमारी नहीं है बस अफीम खाने के आदी हैं।
प्रजापति के नरेंद्र मोदी से सवाल
अमृत प्रजापति ने पत्र में मोदी सरकार से कुछ सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा है कि आसाराम का परिवार पाकिस्तान से आया है, वह किसान नहीं हैं, ऐसे में गुजरात में सभी आश्रमों की जमीनें सरकार के पास होनी चाहिए या नहीं?
आगे पूछा है कि हिम्मतनगर के पास आश्रम की सरकारी जमीन गौशाला के लिए ली गई थी लेकिन वहां पर अब तक कोई गौशाला क्यों नहीं बनी है? गुरुकुल में अभ्यास करने वाले दीपेश, अभिषेक की संदिग्ध हालात में मौत पर नारायण साईं पर शक होने पर उनके लाई डिटेक्शन टेस्ट के आदेश क्यों नहीं दिए गए?
राजू चंडोक की एफआईआर में आसाराम पर हत्या का आरोप लगाया है लेकिन इसकी भी जांच क्यों नहीं की गई?