मुख्यमंत्री जयललिता ने शनिवार को राज्य में गरीबों और वंचित लोगों के लिए अम्मा पेयजल योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य गरीबों और दबे कुचले लोगों को मुफ्त में मिनरल वाटर उपलब्ध कराना है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पिछले 56 महीनों में 7324 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न समेकित पेयजल योजनाएं क्रियान्वित की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कदम के रूप में 100 मोहल्लों में आरओ तकनीक आधारित पेयजल वितरण इकाइयां लगाएगी।
इससे बड़ी संख्या में गरीब और वंचित लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत स्मार्ट कार्ड प्रणाली से प्रत्येक परिवार को रोजाना 20 लीटर पानी मुफ्त मिलेगा।