फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर अमिताभ के हुए एक करोड़ प्रशंसक

Mon, 01 Sep 2014 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर स्टार अमिताभ बच्चन का जलवा सोशल नेटवर्क साइट्स पर बढ़ता ही जा रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों (फॉलोअर्स) की संख्या एक करोड़ से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन


एक करोड़ के आंकड़े पर पहुंचने के बाद अमिताभ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा ट्विटर पर सभी एक करोड़ प्रशंसकों द्वारा फॉलो करने के लिए धन्यवाद और अब उनका अगला लक्ष्य दो करोड़ होगा।

अमिताभ मई 2010 में ट्विटर से जुडे़ थे। फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ के बाद करीब 87 लाख प्रशंसकों के साथ शाहरुख खान दूसरे स्थान पर हैं, आमिर खान के करीब 81 लाख, सलमान के करीब 79 लाख और प्रियंका चोपड़ा के करीब 68 लाख फोलोअर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें