फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फेंका तो पूरे परिवार को भरना होगा हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब हमले की पीड़िताओं की मदद करने के लिए सरकार नई नीतियों पर काम कर रही है। इसके अनुसार महिला पर तेजाब फेंकने वाले के पूरे परिवार को मुआवजा भरना होगा।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को एक टेलीविजन शो के लांच के मौके पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय ने महिलाओं पर तेजाबी हमले को बहुत गंभीरता से लिया है।

अब पीड़िताओं के लिए नई नीति बनाई जा रही है। इसमें केवल तेजाब डालने वाले की ही जिम्मेदारी तय नहीं होगी बल्कि उसके पूरे परिवार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस दौरान एक तेजाब पीड़िता सोनाली मुखर्जी से बात करते हुए मेनका ने कहा कि तेजाब पर प्रतिबंध लगाना संभव नहीं है। यह दैनिक जीवन में कई कामों के लिए इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन


ऐसे में मंत्रालय के ‘वन स्टॉप सेंटर’ के जरिए पीड़िताओं को एक ही जगह पर चिकित्सकीय, कानूनी और पुलिस की मदद मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें