प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह को नया भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा बुधवार शाम अचानक तेज हो गई। हालांकि मौजूदा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि अभी नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा चल रही है, कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
अध्यक्ष पद की दौड़ में अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा और ओम माथुर के भी नाम हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को जबरदस्त जीत दिलाने वाले शाह का दावा ज्यादा मजबूत माना जा रहा था।
कैबिनेट की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरुण जेटली और नितिन गडकरी से बात की। उनकी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात हुई है।