फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! कांग्रेस की बैठक में अमित शाह की जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में चुनाव की हार की समीक्षा को लेकर गठित एंटनी कमेटी के सामने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री की जमकर आलोचना हुई। उनके काम के अंदाज और कार्यकर्त्ताओं से लेकर नेताओं से नहीं मिलने को भी बैठक में मुद्दा बनाया गया।

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार काफी पहले शुरू कर दिया। वहीं मोदी के अमेठी में जाकर सीधे राहुल को ललकारने की शाह की रणनीति कामयाब रही।
विज्ञापन

यूपी में भाजपा को क्यों मिली इतनी सीटें?

मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक उत्तर प्रदेश को लेकर एंटनी की मैराथन बैठक चली।

बैठक में एंटनी ने तो कई नेताओं से यहां तक पूछ लिया कि कांग्रेस की हार के कारण समझे जा सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 73 सीटों का जीतने का क्या राज रहा?

इसको लेकर कई कांग्रेसी नेताओं ने इसका श्रेय भाजपा के प्रभारी महासचिव अमित शाह को दिया। अमित शाह के बूथ प्रबंधन, बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्त्ताओं को एकजुट कर टीम बनाकर चलने की रणनीति की कांग्रेस नेताओं ने खूब तारीफ की।

महंगाई, भ्रष्टाचार, यूपी कोटे के यूपीए के केंद्रीय मंत्रियों के प्रचार नहीं करने, टिकट बंटवारे में गड़बड़ी, मानदंड को टिकट बंटवारे में लागू नहीं करना, बड़े नेताओं के गुटबाजी करने से लेकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के निष्क्रिय होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

'सब पर भारी पड़े भाजपा के अमित शाह'

हालांकि कई नेताओं ने खुलकर कहने से गुरेज नहीं किया कि भाजपा के अमित शाह सब पर भारी पड़े। एंटनी कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से अलग-अलग बातचीत की।

कई नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री का भी खूब विरोध किया। बैठक में एके एंटनी, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, आरसी खुंटिया शामिल थे।

जबकि प्रदेश कांग्रेस की ओर से सलमान खुर्शीद, विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर, राज बब्बर, संजय कपूर, इमरान मसूद, प्रदीप जैन, एआईसीसी सचिव प्रकाश जोशी, नसीब सिंह, नसीब पठान, श्रीप्रकाश जायसवाल पीएल पूनिया, राजा राम पाल और चारों अग्रिम संगठनों के प्रमुख आदि नेता शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें