फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनावों के लिए शाह का खास प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के चुनावी जंग में भाजपा की रणनीति तैयार हो चुकी है। दो दिन से मुंबई में डटे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार की शुरुआत में ही प्रतिद्वंदियों के दांत खट्टे करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इस कड़ी में अगले दो दिनों में भाजपा के 53 मंत्रियों की 300 जनसभाएं कराने का खाका तैयार किया गया है। इसके माध्यम से भाजपा चुनाव प्रचार के पहले चरण में ही विरोधियों का मनोबल गिराने की मंशा है।

दरअसल, भाजपा महाराष्ट्र में प्रत्येक विधानसभा में जीत की उम्मीद के साथ चुनावी रणनीति तैयार की है। इसलिए हर विधानसभा स्तर पर केंद्रीय मंत्री या बड़े नेताओं की जनसभा का कार्यक्रम बना है।
विज्ञापन

विज्ञापन

गठबंधन टूटने से मैदान में दोगुना प्रत्याशी

प्रदेश भाजपा ने औपचारिक तौर पर उन केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं की सूची भी जारी की है जिनकी ड्यूटी चुनाव प्रचार में लगाई गई है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह दक्षिण महाराष्ट्र यानी कांग्रेस-एनसीपी के गढ़ सांगली और सतारा में होंगे तो पार्टी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रूपाला और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू मुंबई में चुनाव प्रचार करेंगे।

इसी तरह केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी पुणे, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और मुरलीधर राव लातूर-सोलापुर, विनय सहस्रबुद्धे ठाणे, प्रकाश जावड़ेकर नासिक में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा दिल्ली भाजपा के नेता विजेन्द्र गुप्ता, केंद्रीय मंत्री कैलाश मिश्र, संतोष गंगवार और उमा भारती भी दो दिन में कई क्षेत्रों में जनसभा करेंगे।

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन टूटने के कारण इस बार सन 2009 के विधानसभा चुनाव की तूलना में दोगुना प्रत्याशियों ने ताल ठोंका है। कई विधानसभा क्षेत्रों में उंमीदवारों की संख्या 91 तक पहुंच गई है।

महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी नितिग गद्रे के मुताबिक 27 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक 288 विधाननसभा क्षेत्रों में कुल 7666 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया जबकि सन 2009 में उमीदवारों की संख्या 3559 थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें