फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों शून्य हैं: अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव पर हमला बोला है। साथ ही बिहार चुनावों के लिए लामबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
उन्होंने नीतीश पर भाजपा-जदयू गठबंधन को मिले जनादेश का सम्मान न करने और विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने नीतीश और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बीच गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है।

उन्होंने लालू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शून्य और शून्य मिलकर शून्य ही होता है इसलिए लालू-नीतीश के मिलने से कुछ फायदा नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि बिहार में दोबारा जंगल राज न आ जाए।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को लेकर विपक्ष के हमले झेल रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि एक इंच जमीन भी कॉरपोरेट घरानों के हाथों में नहीं दी जाएगी और जो जमीन अधिग्रहीत की जाएगी उसका इस्तेमाल गांव के विकास और किसानों को बेहतर सिंचाई की सुविधा मुहैया करवाने में की जाएगी।
विज्ञापन

दोबारा जंगल राज न आ जाए

राजधानी के गांधी मैदान में आयोजित एक रैली में शाह ने राज्य की 12 चीनी मिलों की जमीन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन्हें रिश्तेदारों और मंत्रियों के सगे संबंधियों को दे दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि 12 चीनी मिलों की जमीन कहां है। नीतीश ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधकर पाप किया है।

किसने इन जमीनों को उनके दोस्तों और मंत्रियों के रिश्तेदारों को दे दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विधेयक के खिलाफ विपक्ष गलत सूचना फैला रहा है कि इसे कॉरपोरेट घरानों के लिए लाया जा रहा है, लेकिन वह आश्वस्त करना चाहते हैं कि एक इंच जमीन भी कॉरपोरेट घरानों को नहीं दी जाएगी। इस साल के अंत में राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस संदेश को गांव-गांव के किसान तक पहुंचाने को कहा।

उन्होंने नीतीश पर भाजपा-जदयू गठबंधन को मिले जनादेश का सम्मान न करने और विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने नीतीश और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बीच गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि बिहार में दोबारा जंगल राज न आ जाए।

शत्रुघ्न ने कहा, उन्हें नहीं बुलाया गया
अभिनेता से राजनेता बने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें पार्टी रैली में आमंत्रित नहीं किया गया था। पटना साहिब से दूसरी बार सांसद चुने गए सिन्हा ने कहा कि न तो पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और न ही राज्य भाजपा नेतृत्व ने उन्हें रैली के लिए आमंत्रित किया।

मुंबई से फोन पर सिन्हा ने कहा कि किसी भी बैनर या होर्डिंग में उनका नाम या फोटो नहीं था जबकि वह वहां के सांसद हैं। आमंत्रण नहीं होने के कारण उन्होंने कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया। वह रविवार रात में पटना से मुंबई चले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें