फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक आतंकियों का सबसे महफूज ठिकाना'

Wed, 27 Aug 2014 11:47 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए सबसे महफूज ठिकाना बना हुआ है। ये आतंकी अमेरिका और पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान के लिए भी खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन


पेंटागन के प्रेस सचिव रियर एडमिरल जॉन किर्बी ने कहा, "आतंकवादियों को पाकिस्तान में मिलने वाली महफूज पनाह एक बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए लगातार सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की फौज ने हालांकि अपने मुल्क के भीतर इन आतंकियों के खतरों से निबटने के लिए कदम उठाए हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में आतंकवाद निरोधी अभियान चलाए।"
विज्ञापन

विज्ञापन

अमेरिका के निशाने पर पाकिस्तान

पेंटागन के प्रेस सचिव रियर एडमिरल जॉन किर्बी ने कहा, "अमेरिका इस साझा खतरे से निबटने के लिए पाकिस्तान के साथ मिल कर काम करना चाहता है। ये आतंकी अमेरिका और पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान के लिए भी खतरा बने हुए हैं।"

किर्बी ने कहा, "हरेक को यह याद दिलाना अहम है कि लड़ाई के शिकार वे भी बने हैं। ऐसे में यह सबके लिए खतरा है।"

उन्होंने बताया, "हम हर बार इसे सुलझाने के तौर तरीके पर राजी नहीं हो सकते। आज भी हालात ऐसे ही हैं। हालांकि फर्क बस यह आया है कि हमारे पास पाकिस्तानी सेना के साथ बातचीत और सहयोग के लिए बेहतर साधन हैं। हम इसका फायदा उठाते हुए इसमें लगातार सुधार कर रहे हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें