अमर उजाला द्वारा संचालित रूपायन अचीवर अवार्ड्स 2015 के लिए ई-मेल के जरिए भी आवेदन या नामांकन की सुविधा दी जा रही है।
अमर उजाला की वेबसाइट www.amarujala.com से डाउनलोड फॉर्म को पूरा भरकर और सभी संलग्नकों को स्कैन करके रूपायन पुरस्कारों के लिए बनाई गई मेल rupayanawards2015@amarujala.com पर मेल किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की संघर्षशील और समाज उपयोगी अनुकरणीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए रूपायन अचीवर अवार्ड्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है।
तीन चरणों में होने वाली चयन प्रक्रिया के बाद प्रदेश की 15 कर्मठ और प्रेरक महिलाओं को इस अभियान की ब्रांड अम्बैसेडर मेरी कॉम की मौजूदगी में पुरस्कृत किया जाएगा।