फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ज्यादा होने से हुआ हादसाः रेल मंत्री

Mon, 11 Feb 2013 12:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा है कि मौनी अमावस्या के दिन इलाहाबाद रेलवे जंक्शन पर भीड़ ज्यादा होने के कारण हादसा हुआ था। उन्होंने रेलवे की रेलिंग टूटने की वजह से हादसा होने की बात को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन स्नान कर लौट रहे लोगों की संख्या इलाहाबाद रेलवे जंक्शन पर नियंत्रण से बाहर हो गई थी। प्लेटफार्म नंबर छह पर उतरने के लिए बने फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफार्म पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। ट्रेन में चढ़ने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड भी तोड़ दिए थे।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के लिए रेलवे ने काफी दिनों पहले से ही इंतजाम किया था, लेकिन करोड़ों लोगों के लिए इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि वहां से लोगों को लाने-ले जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों को चलाया गया है। 
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को मुआवजा
रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों को हर्जाने के तौर पर एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है साथ ही गंभीर रुप से घायलों को 50 हजार और मामूली रुप से घायलों को 25 हजार रुपए देने का एलान किया है।
विज्ञापन


रेल इंतजामों की होगी समीक्षा
रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि महाकुंभ के लिए रेल इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। वह हालात का जायजा लेने के लिए इलाहाबाद भी जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें