हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान भले ही बरी हो गए हैं, लेकिन राजस्थान में काले हिरण के शिकार मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
जोधपुर जिले में सलमान पर अलग-अलग जगहों पर हिरण का शिकार करने के तीन और शिकार में बिना लाइसेंस हथियार इस्तेमाल करने का मामला चल रहा है। सलमान के खिलाफ वर्ष 1998 में अपनी फिल्म हम साथ-साथ है की जोधपुर में शूटिंग के दौरान तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण का शिकार करने का मामला दर्ज किया गया।
भवाद शिकार प्रकरण में निचली अदालत से उन्हें एक साल व घोड़ा फार्म हाउस शिकार प्रकरण में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई। राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में भवाद शिकार प्रकरण में सलमान की एक साल की सजा को नाकाफी कहते हुए उच्च न्यायालय में अपील की
हुई है।