फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: खुद को इराकी बताने वाले 4 संदिग्ध लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा के भुवनेश्वर में होटल बुक कराने आए 4 संदिग्धों के अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने हाईअलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


भुवनेश्वर पुलिस के मुताबिक ये संदिग्ध एक होटल में कमरे बुक कराने पहुंचे थे। लेकिन जब उनसे उनका पहचान पत्र मांगा गया तो ये सभी वहां गुपचुप तरीके से फरार हो गए।

भुवनेश्वर के डीजीपी केबी सिंह के मुताबिक चारों संदिग्धों के बारे में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली वह मौके पर पहुंचे लेकिन उससे पहले संदिग्ध फरार हो गए। उनके आतंकी होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


होटल में कमरा बुक कराने के दौरान वह खुद को इराकी बता रहे थे। हालांकि जब उनसे आईडी कार्ड मांगा गया तो ये सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली नंबर की कार से आए थे संदिग्ध

भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर आरपी शर्मा के मुताबिक ये संदिग्ध जिस कार से होटल आर्य महल पहुंचे थे वह दिल्ली नंबर की थी। हालांकि जांच कार का रजिस्ट्रेशन भी गलत पाया गया है।

होटल के मैनेजर सिबा नारायण मोहापात्रा ने बताया कि चारों संदिग्धों में से एक रिसेप्शन डेस्क पर आया, बाकी के तीनों संदिग्ध कार में ही रूके और कार पार्क कर रहे थे। इसीलिए सीसीटीवी ने एक एक संदिग्ध आतंकी की तस्वीर ही ले सका। सूत्रों के मुताबिक वह शख्स हिंदी और अंग्रेजी बोल रहा था।

पूरे मामले पर भुवनेश्वर के कमिश्नर आरपी शर्मा ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही आईजी पुलिस अरूण बोथरा के नेतृत्व में एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो पूरे मामले की जांच करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें