फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में घुसने की फिराक में अलकायदा: गोगोई

Wed, 24 Dec 2014 08:39 AM IST
एजेंसी\गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि यह आतंकी संगठन राज्य में घुसने की कोशिश में है। उसकी कोशिश उल्फा के साथ हाथ मिलाने की है। भारत में जिहाद छेड़ने संबंधी अल-कायदा का वीडियो जारी होने के  बाद गोगोई का यह खुलासा काफी अहम है।
विज्ञापन


गोगोई ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमें यह जानकारी मिली है कि अल-कायदा असम में पैर पसारने की फिराक में है। हमने इस तरह के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और सभी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।’

उन्होंने कहा कि इस आतंकी संगठन ने पहले भी पूर्वोत्तर क्षेत्र और असम में अन्य उग्रवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी इस योजना को विफल कर दिया गया।
विज्ञापन


अल-कायदा और प्रतिबंधित उल्फा संगठन के बीच संबंध के बारे में गोगोई ने कहा, ‘मुझे लगता है कि दोनों के बीच में संपर्क है। भले ही उनमें सीधा कोई संपर्क नहीं हो, लेकिन लगता है कि दोनों के बीच मौन समझौता है। वे दोनों कभी एक-दूसरे की आलोचना नहीं करते।’
विज्ञापन


सीएम ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली है कि दुर्गा पूजा के आसपास कुछ घटनाएं हो सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें