फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के लिए अखिलेश ने मांगी केंद्र सरकार से मदद

Tue, 04 Dec 2012 12:52 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के काम में केंद्र सरकार से वित्तीय और तकनीकी सहायता मिले तो सकारात्मक नतीजे सामने आ सकते हैं। 2013 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगाजल की मॉनीटरिंग संत समाज के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी की जा रही है। गंगा के पानी की सफाई के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस काम में हम लोगों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर की ओर से इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडिया वाटर इंपैक्ट समिट-2012 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रमुख शहर, औद्योगिक क्षेत्र, चीनी मिलें आदि गंगा नदी के किनारे स्थित हैं। जिनके सीवरेज और कचरे से गंगा का प्रदूषण बढ़ा है।

टेनरीज प्रदूषण से गंगा को बचाने के लिए केंद्र सरकार की लेदर क्लस्टर योजना को प्रदेश में लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पास यमुना नदी है, लेकिन उसके आगे वह भी गंदी है। वहां भी सीवरेज और औद्योगिक कचरे को नदी में छोड़े जाने से प्रदूषण हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इटावा में अगर चंबल का पानी यमुना में न मिले तो यमुना सूखी नजर आएगी। समिट में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें