फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: अखिलेश, मुलायम करेंगे सपा का प्रचार

Fri, 09 Nov 2012 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिये पहुंचेंगे। अभिनेत्री और सपा से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार अभियान में मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


160 सीटों पर सपा लड़ सकती है चुनाव
इन चुनावों में पार्टी करीब 160 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का मन बना रही है। पार्टी ने 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी रामजीलाल सुमन ने कहा कि पार्टी वड़ोदरा से आठ उम्मीदवार मैदान में उतारेगी, जहां उसका क्षेत्रीय मुख्यालय है।

पहले 182 सीटों से लड़ने का था मन
उत्तर प्रदेश में स्पष्ट बहुमत से सत्ता में वापसी के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने पहले गुजरात की सभी 182 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का मन बनाया था। उस समय भी उप्र. की ही तर्ज पर पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव अखिलेश की अगुवाई में लड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें