फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश-2 टैबलेट लांच, कीमत 1,130 रुपए

Sun, 11 Nov 2012 07:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने बहुप्रतिक्षित टैबलेट 'आकाश' के उन्नत वर्जन 'आकाश-2' को आज लांच कर दिया। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के 124वें जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आकाश-2 को लांच किया। इस कार्यक्रम से देश भर के हजारों शिक्षक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी जुड़े। आकाश-2 टैबलेट को इसी माह 28 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र में भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक आकाश-2 को इस साल के अंत तक एक लाख छात्रों को सब्सिडी दर पर 1132 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि इसका बाजार मूल्य 2999 रुपए होगा। आकाश-1 में आई दिक्कतों को देखते हुए आकाश-2 कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं।

आकाश-2 में एजूकेशनल सॉफ्टवेयर के साथ ही लगभग डेढ़ लाख एप्लीकेशन हैं। इसमें ज्यादा क्षमता का प्रोसेसर लगाया गया है। इससे टैबलेट के बार-बार हैंग होने की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही बैटरी बैकअप को भी उन्नत किया गया है। पहले की अपेक्षा अब इसकी बैटरी तीन घंटे तक काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें