फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित ने हवाई अड्डों के लिए अखिलेश से मांगी जमीन

Mon, 29 Oct 2012 08:25 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के तीन प्रमुख शहरों में हवाई अड्डों के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं करने पर रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फिर पत्र लिखा है। उड्डयन मंत्री की ओर से कहा गया है कि आगरा, झांसी और मेरठ में हवाई अड्डों के अपग्रेडेशन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम लंबे समय से लटका है। यह राज्य सरकार के बिना नहीं हो सकता है। राज्य सरकार जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करे, जिससे इन तीनों ही हवाई अड्डों पर नए सिरे से शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


इससे पहले भी वह सीएम को भूमि अधिग्रहण के बारे में कह चुके हैं। मगर यूपी सरकार ने अब तक इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अजित ने पत्र में लिखा है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से इन तीनों ही हवाई अड्डों पर सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही यह बताया जा चुका है कि तीनों हवाई अड्डों पर कितनी जमीन की जरूरत है।

झांसी में रनवे के लिए 20 एकड़ जमीन प्रस्तावित की गई है जबकि पूरे कार्य के लिए 40 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने को कहा गया है। इसी तरह आगरा में एएआई ने वायुसेना की 55.29 एकड़ जमीन की पहचान की है। खास बात यह है कि वायुसेना इस जमीन को देने को भी तैयार हो गई है।
विज्ञापन


इसी तरह मेरठ में एएआई ने अपने मास्टर प्लान में संशोधन के बाद 427 एकड़ जमीन की पहचान की थी। चिह्नित की थी। अजित सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री की ओर से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप की उम्मीद की जाती है। उनके प्रयासों के बिना भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें