फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी की धमकी, बहन को वोट दें नहीं तो बंद होगा पानी

Fri, 18 Apr 2014 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मत्री शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पर लोगों को धमकाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


इस मामले में आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र की ओर से एक वीडियो क्लिप जारी की गई है। वीडियो क्लिप में अजीत लोगों के धमकी दे रहे हैं।

इस वीडियो क्लिप में अजीत पवार बारामती क्षेत्र के एक गांव में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के लिए एक चुनावी सभा में वोट न देने पर पानी बंद करने की धमकी दे रहे हैं।

क्या कहा था अजीत पवार ने?

जानकारी के अनुसार एक गांव में अपनी चुनावी सभा में अजित पवार ने लोगों से कहा कि लोग अगर उनकी बहन (चचेरी) सुप्रिया सुले को वोट नहीं देंगे तो वह वॉटर सप्लाई बंद कर देंगे।

वीडियो में अजीत पवार को यह कहते हुए दिखाया गया है कि यहां पर दो दिन बाद वोटिंग होगी और उनकी पार्टी के अलावा किसी ने भी इधर-उधर वोट दिया तो पूरे गांव की वॉटर सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

खबरों के अनुसार अजीत पवार ने मासलवाडी गांव की सभा में लोगों को यह धमकी दी है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने दर्ज कराई शिकायत

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अजीत पवार की ओर से लागों को दी गई धमकी की थाने में शिकायत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की ओर से की गई है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व आपीएस अधिकारी और बारामती से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश खोपडे ने वाडगांव थाने में शिकायत दी है।

शिकायत पर एएसआई विलास भोसले का कहना है कि चुनाव की वजह से शिकायत की प्रक्रिया पूरी संभव नहीं थी, फिर भी इस मामले की पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें