फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार के करीबी उद्योगपति ने की खुदकुशी

Tue, 28 Oct 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के करीबी और पंचशील ग्रुप के चेयरमैन अजय चोरडिया ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। इस बड़े उद्योगपति की आत्महत्या से खलबली मच गई है।
विज्ञापन


48 वर्षीय चोरडिया ने पुणे के नजदीक चिंचवड़ स्थित अपने डबल ट्री हिल्टन होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी की। अभी चोरडिया के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अजय चोरडिया पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के नामी बिल्डर और होटल व्यवसायी ईश्वर चोरडिया के पुत्र और अतुल चोरडिया के भाई थे। चोरडिया परिवार का पवार परिवार के साथ काफी घनिष्ठ संबंध रहा है। किराना की दुकान चलाने वाले ईश्वर चोरडिया ने बहुत कम समय में तरक्की की सीढ़ियां चढ़ी।
विज्ञापन


सन 2011 में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खडसे ने पंचशील ग्रुप में शरद पवार की पुत्री सांसद सुप्रिया सुले के शेयर होने का आरोप लगाया था। उसके बाद चोरडिया परिवार और पंचशील ग्रुप चर्चा में आया।
विज्ञापन


वर्तमान में पंचशील ग्रुप के आठ बड़े प्रोजेक्ट और 300 करोड़ के ठेके के अलावा छह आईटी पार्क, तीन कारपोरेट पार्क और कई पांच सितारा होटल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें