इटली के राजदूत डेनिले मेनसिनी को भारत से बाहर जाने से रोकने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। देश भर के हवाई अड्डों को सतर्क कर दिया गया है ताकि इटली के राजदूत भारत छोड़ कर न जा सकें।
वहीं, वादा कर भारत लौटने से इन्कार कर चुके दो इटैलियन नौसैनिकों के बाद दोनों देशों के बीच बनी तनातनी के बीच इटली के एक मेयर ने उन दो मछुआरों के बच्चों को अपने देश में पढ़ाने-लिखाने का प्रस्ताव देकर मामले को और भड़का दिया है। दूसरी ओर, पीड़ित मछुआरों के परिजन इस मामले में न्याय की गुहार लगा रहे हैं।