फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर से चौंकाने वाली खबर, लापता हुआ एयरक्राफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई के समुद्री किनारे से एक चौंकाने वाली खबर है जहां कोस्टगार्ड का एक एयरक्राफ्ट सोमवार रात से लापता हो गया है।
विज्ञापन


डॉर्नियर के लापता हुए एयरक्राफ्ट में क्रू के 3 सदस्य मौजूद थे। उनका भी कोई पता नहीं चल रहा है।

एयरक्राफ्ट के बारे में चेन्नई एयरपोर्ट से जो सूचना मिली है उसके मुताबिक शाम करीब 6 बजे इसने उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ घंटे बाद ही इसका संपर्क टूट गया।

इस विमान को 6 घंटे बाद ही वापस लौटना था लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दूसरा एयरक्राफ्ट इसको खोजने के लिए भेजा नहीं लापता एयरक्राफ्ट का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता एयरक्राफ्ट की तलाश में कोस्टगार्ड

कोस्टगार्ड फिलहाल लापता एयरक्राफ्ट की तलाश में जुटा हुआ है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अब तक इसका कोई पता नहीं चला है। बताया जा रहा है एयरक्राफ्ट में दो पायलट और एक प्रेक्षक मौजूद थे।

लापता एयरक्राफ्ट के बारे में जो सूचना है उसके मुताबिक वो एक टोही विमान था। जो एक खास मिशन पर निकला था। कोस्टगार्ड ने बताया कि ये एयरक्राफ्ट 'ऑपरेशन हमला' से पहले रूटिन अभियान था।

फिलहाल इस घटना के बाद से ऑपरेशन हमला को टाल दिया गया है। इस ऑपरेशन में तटीय इलाकों में आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने की खास योजना थी।

एयरक्राफ्ट के बारे में आखिरी सूचना उत्तर पूर्व के कराइकल कोस्ट से मिली है। लापता एयरक्राफ्ट की खोज में 5 कोस्टगार्ड के पोत, 4 तटीय पोत के साथ नौसेना के एयरक्राफ्ट भी लगाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें