फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान का फटा टायर, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 07 Jan 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं, जाको राखे साइयां मार सके न कोय। यह कहावत एयर इंडिया की गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट में सवार 173 यात्रियों पर सटीक बैठती है।
विज्ञापन


रविवार रात सांगानेर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टायर फटने के चलते एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसल कर कीचड़ में जा घुसा। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। इसके चलते 15 विमानों के संचालन पर असर पड़ा।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते एयर इंडिया की गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया था। विमान में 173 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में सांगानेर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। दुर्घटना के चलते रनवे को बंद कर दिया गया। इस वजह से तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत 15 फ्लाइटों के संचालन पर असर पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें