मामूली विवाद के चलते एअर इंडिया के दो पायलटों को विमान उड़ाने से रोके जाने के मामले की जांच में पता चला है कि लड़ाई की मुख्य वजह पायलट का अपने को-पायलट को अंकल कहना भर था। गौरतलब है कि यह विमान रविवार को दिल्ली पहुंचने वाला था।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, "हमने दोनों पायलटों को प्लेन उड़ाने से मना कर दिया है और जयपुर से दिल्ली की फ्लाइट के इन दोनों पायलटों की जांच लंबित है।" उन्होंने बताया कि को-पायलट ने अपने कैप्टन पर हमला नहीं किया था हालांकि उनके बीच मामूली बात को लेकर गर्मागर्म बहस जरूर हुई थी।
प्रवक्ता ने बताया कि कमांडर ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है कि यह एक मामूली कहासुनी थी और इसमें हाथापाई जैसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने कहा कि हम अपनी जांच रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की जांच कर जरूरी कार्यवाही करेंगे।