फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! यहां लगती है बेटियों के कौमार्य की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की हर मां अपने बच्चे की सलामती और खुशहाली की दुआ करती है, लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां बेटियों की इज्जत उनकी मां के चलते ही खतरे में पड़ रही है और कमसिन उम्र में ही उन्हें दरिंदगी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडिया में महिलाएं पैसे की लालच में अपनी मासूम बच्चियों के कौमार्य का सौदा करती हैं। 10- 12 साल की मासूम बच्ची भी पैसों के लिए इस घिनौने काम में उतार दी जाती है।

इसके लिए बाकायदा एक जगन तय है, जहां लोग अपनी मनपसंद लड़की चुनते हैं और फिर उसकी मां को मनचाहे पैसे देकर उसे साथ ले जाते हैं। कंबोडिया में बाल यौन तस्करी काफी ज्यादा बढ़ गई। इस अपराध के खिलाफ कुछ संगठन और बड़ी हस्तियां आगे आई हैं, लेकिन फिर भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन

तो ऐसे करते हैं वर्जिनिटी टेस्ट?

रिपोर्ट में पता चला कि ऑस्कर जीत चुकी अभिनेत्री मीरा सॉर्विनो ने इस अपराध से जुड़े एक प्रोजेक्ट के दौरान लड़कियों को मुक्त कराने की मुहिम छेड़ी जहां उसकी मुलाकात कीऊ नाम की लड़की से हुई, जिसे दो साल पहले देह व्यापार में उतारा गया था।

पीड़िता ने बताया कि वह 12 साल की थी जब उसकी मां ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने इस धंधे में उताक दिया। उसे एक डॉक्टर के पास भेजा गया जिसने उसके वर्जिन होने का सर्टिफिकेट दिया। इसके बाद उसे एक हॉस्टल में भेज दिया गया जहां एक शख्स ने दो दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया।

कीऊ ने बताया कि उसकी मां ने जिस शख्स के हाथों उसे सौंपा वह 50 साल का था। उस वक्त उसे यह भी नहीं पता कि उसकी नौकरी क्या है? क्या काम है, अच्छा बुरा कुछ भी नहीं पता था। बाद में उसे अहसास हुआ कि वह किस दलदल में फंस गई है।
विज्ञापन

वर्जिनिटी को लेकर पुरुषों की सबसे बड़ी गलतफहमी!

सीएनएन के मुताबिक, पीड़िता को एजेप इंटरनेशनल मिशन (Agape International Missions) नाम की एक संस्था ने मुक्त कराया। यह संस्था बच्चों के हितों के लिए काम करती है। उसकी कहानी सॉर्विनो के कंबोडिया जर्नल- 'एव्री डे इन कंबोडिया' में प्रकाशित हुई।

एशियाई देशों में यह भ्रांति फैली हुई है कि वर्जिन लड़की के साथ यौन संबंध बनाने में जादुई और चमत्कारिक शक्तियां मिलती हैं, जिसके चलते आदमी जवान होता है और बीमारियों से मुक्त रहता है।

बता दें कि कंबोडिया ही एक मात्र ऐसा देश नहीं है, जहां महिलाओं और मासूम लड़कियों को सिर्फ इस्तेमाल की चीज समझा जाता है। हालांकि इस देश में वर्जिन लड़कियों की डिमांड ज्यादा है और यही वजह है कि यहां यह धंधा बन चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें