भारत ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाले परमाणु क्षमता सम्पन्न अग्नि-1 मिसाइल का ओडिशा में सैन्य ठिकाने से सफल परीक्षण किया। मध्यम दूरी की इस बैलिस्टिक मिसाइल का भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर दूर भद्रक जिले में धामरा के नजदीक व्हीलर द्वीप से परीक्षण किया गया। यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को मोबाइल लांचर से सुबह करीब 8.30 बजे व्हीलर द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र के प्रक्षेपण स्थल-4 से दागा गया।