रेल बजट 2015, जिसका इंतजार जनता को बेसब्री से था। उसके पेश होने से पहले संसद में जमकर हंगामा देखने को मिला। आलम ये हो गया कि लगा रेल बजट पेश कैसे होगा।
संसद में हंगामे के पीछे विपक्ष का तेवर अहम वजह था। जो संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू के एक बयान से खासा नाराज था। इस मुद्दे को लेकर पूरे विपक्ष ने एक बैठक की। जिसमें एक सुर से वेंकैया नायडू से इस मुद्दे पर माफी मांगने की मांग की उठी।
खुद कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने वेंकैया नायडू से उनके बयान के लिए माफी की मांग की। विपक्ष के तेवरों से ऐसा लगा जैसे विपक्ष रेल बजट पेश नहीं होने देगा। हालांकि मामला 12 बजे से पहले सुलझ गया और फिर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश किया।