फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली स्याही पोतने वाले शिवसैनिक पार्टी से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना ने शुक्रवार को एक आरटीआई कार्यकर्ता को पीटने और काली स्याही पोतने वाले शिवसैनिकों को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने एक अवैध निर्माण का खुलासा करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता पर काली स्याही पोत उसकी जमकर पीटाई की थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता मल्लिकार्जुन भाईकट्टी ने एक आरटीआई के जरिए खुलासा किया था कि लातुर-नांदेड़ रोड पर स्थित एक महाविद्यालय के चौथे मंजिल का अवैध निर्माण हुआ। इस खुलासे के बाद शिवसैनिकों ने भाईकट्टी को महाविद्यालय के अंदर लाकर वहां मौजूद करीब 4,000 छात्रों के सामने पहले तो उसकी लोहे की रॉड से पिटाई की उसके बाद उसको काली स्याही से रंग दिया।

पुलिस ने बताया कि करीब 14,000 वर्ग फीट पर हुए इस अवैध निर्माण के बारे में गुरुवार को एक पत्रकार सभा का आयोजन कर मल्लिकार्जुन ने इसका खुलासा किया था जिसके बाद शिवसैनिकों ने उसकी यह कहते हुए पिटाई कर दी की उसने महाविद्यालय की छवि खराब करने का काम किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कुलकर्णी को भी पोती थी कालिख

घायल आरटीआई कार्यकर्ता को लातुर के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं भाईकट्टी पर हुए इस हमले के बारे में शिवसेना के स्थानीय कार्यकर्ता अभय सलुंके ने बताया कि वह (भाईकट्टे) के 'ब्लैकमेलर' है।

गौरतलब है कि यह ऐसी पहली घटना नहीं है जब शिवसैनिकों ने किसी को कालिख पोती हो। इसी महीने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन का मुंबई में आयोजन कराने वाले सुधींद्र कुलकर्णी पर भी काली स्याही फेंकी थी। सुधींद्र वाजपेयी सरकार में ओएसडी रह चुके हैं और वह आडवाणी के लिए भाषण लिखने का भी काम करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें