फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग कर छात्र को हॉस्टल की चौथी मंजिल से फेंका!

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदपुर नार निवासी परिवार के इकलौते बेटे एवं लॉ प्रथम वर्ष के छात्र की होली के दिन कोलकाता स्थित द डब्ल्यूबी एनयूजेएस कैंपस में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


छात्र के पिता ने रैगिंग के दौरान सीनियर छात्रों पर हॉस्टल की छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पिता ने कोलकाता साउथ विधान नगर थाने में वीसी, वार्डन, सीनियर छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहम्मदपुर नार निवासी गोवाहाटी में तैनात बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर योगेंद्र चौधरी के इकलौते बेटे विकास चौधरी (19) ने पिछले साल द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जूरिडिकल साइंसेज कोलकाता कैंपस में लॉ प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन

पिता ने वीसी, वार्डन और सीनियर छात्रों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

योगेंद्र चौधरी ने बताया कि जब भी विकास से फोन पर बात होती थी, वह रैगिंग के कारण डरा-सा रहता था। उनका आरोप है कि विकास ने कई बार फोन पर बताया कि रैगिंग के दौरान सीनियर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगवाने के अलावा गाने सुनाने को कहते और ड्रिंक्स पिलाने को मजबूर करते थे।

पिता का आरोप है कि होली के दिन सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान उसे हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे फेंका होगा। विकास की सात मार्च को एएमआरई अस्पताल कोलकाता में मौत हो गई।

साथियों ने दी थी मौत की सूचना

आरोप है कि विकास के साथियों ने फोन पर बेटे की मौत की सूचना दी थी, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हादसे तक की सूचना देना जरूरी नहीं समझा। योगेंद्र चौधरी ने कहा कि कोलकाता साउथ विधान नगर थाने में वाइस चांसलर, हॉस्टल वार्डन और सीनियर छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोमवार देर रात परिजन कोलकाता से शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग

बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर गोवाहाटी में तैनात योगेंद्र चौधरी की एक बेटी है जबकि बेटा विकास था। परिवार का इकलौता चिराग बुझने से मां मुनेश और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।

पिता ने बताया कि आखिरी बार विकास दिसंबर में आया था और स्टडी के कारण रक्षाबंधन पर आने का वादा कर कोलकाता गया था। परिजनों और ग्रामीणों की माने तो विकास मेधावी और मेहनती था।
 
पूरे प्रकरण की जांच विवि प्रशासन जांच कर रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली है। यूनिवर्सिटी प्रशासन पुलिस और परिजनों के साथ सहयोग करेगा। वार्षिक एग्जाम होने वाले हैं, ऐसे में हादसे के पीछे रैगिंग नहीं हो सकती। प्रथम दृष्टता जांच में होली के हुडदंग के दौरान विकास के हास्टल की छत से गिरने का मामला सामने आया है। यदि जांच में हादसे के पीछे रैगिंग सामने आई तो दोषियों के खिलाफ विवि खुद सख्त कार्रवाई करेगा।

सौरभ भट्टाचारजी, असिस्टेंट प्रोफेसर, द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जूरिडिकल साइंसेज कोलकाता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें