राजधानी दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इंसानियत शर्मशार हुई है। सिलीगुड़ी के एक गांव में कुछ लोगों ने एक 24 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। आरोपियों में महिला का पड़ोसी और उसके कुछ दोस्त शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला बुरी तरह जली हुई है। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बारूई ने पहले अपहरण किया। बारूई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मादक पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
होश आने पर महिला ने भागने की कोशिश की तो बारूई ने कथित रूप से उस पर केरोसिन तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। उल्लेखनीय है कि पीड़िता के पिता ने 14 दिसंबर को अपनी बेटी की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।