फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी, 10 मेट्रो स्टेशन बंद

Sat, 29 Dec 2012 11:30 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता की सिंगापुर के अस्पताल में निधन के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कडी़ कर दी गई है। इसके तहत 10 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंदकर दिया गया है। पूर्व के दिनों में लोगों के उग्र प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस ने शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


ये स्टेशन हैं बंद
शनिवार तड़के पीड़िता के निधन के बाद दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, पीएम और सीएम आवास, 10 जनपथ समेत कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढा़ दी है। इंडिया गेट से जोड़ने वाले प्रगति मैदान, मंडी हाउस, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, रेस कोर्स, उद्योग भवन, जोर बाग, पटेल चौक समेत 10 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। जो यात्री इन स्टेशनों के अलावा कहीं और आना-जाना चाहते हैं या राजीव चौक पर मेट्रो बदलना चाहते हैं तो उनके लिए पूर्ववत सेवाएं बहाल हैं।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली को सेना के हवाले भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की इजाजत
सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लोगों को जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गैंगरेप पीड़िता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए लोगों से शनिवार 11 बजे जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने की अपील की है।      
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें