यूपी के निघासन इलाके में पेड़ से लटके मिले नाबालिग के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो हकीकत सामने आई है, वह दिल दहला देने वाली है। एक मजदूर की 14 वर्षीय बेटी के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया गया बल्कि उसे जहर खिलाकर मार डाला गया।
इतना ही नहीं दरिंदों ने घटना को मोड़ देने के लिए उसकी लाश को पेड़ से उसी के दुपट्टे से लटका दिया। उधर, निघासन पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना के 36 घंटे बाद भी कोई छानबीन शुरू नहीं की गई।
क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर एक गांव निवासी श्रमिक मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम उसकी बेटी उससे रुपये मांगने वहां गई थी। पिता ने रुपये न होने की बात कहकर बेटी को वापस घर भेज दिया था। नाबालिग तभी से लापता थी।