फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बाद अब पंजाब में झाड़ू लगाएगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एग्जिट पोल के नतीजों में आगे रही आम आदमी पार्टी अब पंजाब में भी झाड़ू लगाने की तैयारी कर रही हैं। दिल्ली में नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के अंदर अपने जनाधार का दायरा बढ़ाने की हसरतें बनने लगी है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि दिल्ली के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के चुनाव भी हैं लेकिन उसे सबसे ज्यादा उम्मीद पंजाब से है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पंजाब के अलावा बाकी राज्यों में लड़ने और नहीं लड़ने को लेकर पार्टी के अंदर अनिर्णय की स्थिति है लेकिन पंजाब में पार्टी चुनाव में कूदने को लेकर कोई दुविधा नहीं है।
विज्ञापन


पंजाब में पार्टी अगले कुछ महीनों में अरविंद केजरीवाल की बड़ी रैलियां आयोजित करने जा रही है। साथ ही अगले विधानसभा चुनाव तक केजरीवाल के ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करने की योजना बनी है।
विज्ञापन

अकाली-भाजपा के झगड़े का फायदा उठाना चाहती है पार्टी

पंजाब में अकाली दल और भाजपा की सरकार के खिलाफ पार्टी ने वहां गहरी जड़ें जमाते जा रहे ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए पूरी योजना तैयार की है।

पंजाब में आम आदमी पंजाब में विधानसभा चुनाव 2017 में होने हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लगता है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत का सीधा असर दिल्ली से नजदीक पंजाब में होने की काफी संभावना है।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल का पूरा जोर राजधानी में अपने वायदों को मूर्त रूप देने पर होगा। इसलिए उत्तर प्रदेश और बिहार के चुनाव में पार्टी के कई नेता रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

मगर पंजाब में आप के चार लोकसभा सांसद है। पंजाब में अकाली और भाजपा के बीच चल रहे झगड़े को भी देखते हुए पार्टी वहां ड्रग्स और नशीले पदार्थों के युवाओं के सेवन करने के मुद्दे को उठाने की तैयारी में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें