फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिलाओं के लिए अम्मा लाईं एक अच्छी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने अभी से लोक लुभावन योजनाओं की घोषणा शुरु कर दी है। उन्होंने महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेकअप की घोषणा की है। जयललिता के इस नई घोषणा के अंतर्गत राज्य के सभी महिलाओं का मुफ्त में चेकअप कराया जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं 'अम्मा वुमेन मास्टर हेल्थ चेक-अप' के नाम से शुरु हुए इस योजना के तहत महिलाएं महंगी से महंगी जांच भी फ्री में कराई जा सकती है। गौरतलब है कि तमिलनाडु में जयललिता 'अम्मा' के नाम से मशहूर हैं इसी नाम से जनता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनमें से ही एक 'अम्मा कैंटीन' भी है।

अम्मा कैंटीन जयललिता के समर्थकों के बीच काफी मशहूर है। इस कैंटीन में जनता को काफी कम दरों पर खाने के सामान उपलब्ध कराए जाते हैं। अम्मा कैंटीन के तर्ज पर ही कई अन्य राज्यों में ऐसी योजनाएं चलाई गई जिनमें दिल्ली और उत्तराखंड राज्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए गए 385 वार्ड

विधानसभा में बोलते हुए जयललिता ने कहा कि इस योजना के लिए जरुरी सामानों को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया की प्राइवेट हॉस्पिटलों में 5,000 से 10,000 हजार रुपये तक होने वाला जांच अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में करावाया जा सकता है। इसके लिए कुल 385 वार्ड बनाए गए हैं।

उन्होंने इस बात का भी ऐलान किया कि उन मांओं को जिन्होंने किसी बच्चे को जन्म दिया है उन्हें उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से मुफ्त में एंबुलेंस मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए 5 करोड़ की लागत से 50 नए एंबुलेंस खरीदे जाएंगे।

अम्मा स्वास्थ्य योजना के तहत महिलाओं को जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी उनमें गर्भाशय का कैंसर, डिजिटल मैमोग्राम, पैरा थायरायड और बोन मैरो डायग्नोस्टिक शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें