फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के बाल काटे, कालिख पोतकर गांव में घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के जमानिया में कुछ लोगों ने एक किशोरी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए शुक्रवार को उसके बाल मूड़ दिए और मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया।
विज्ञापन


किशोरी की मां की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

मां का आरोप है कि गांव के दो लोगों ने उसकी बेटी के चरित्र पर लांछन लगाते हुए गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौटते समय उसको पकड़ लिया। दोनों उनकी किशोरी पुत्री को घसीटते हुए अपने घर ले गए।

5 आरोपी गिरफ्तार, की जा रही पूछताछ

आरोपियों ने वहां परिवार के सदस्यों के साथ किशोरी के हाथ बांध दिए और उसके बाल मुड़कर मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया। इसके बाद उसकी पिटाई भी की गई।

आरोप लगाया कि उनकी बेटी को निर्वस्त्र भी कर दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और किशोरी को छुड़ाया। प्रधान और चौकीदार ने बीचबचाव कराया।

शनिवार को पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कलामू और सलामू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि किशोरी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के पीछे जिनका भी हाथ है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गाजीपुर जिले के जमानिया स्थित उमरगंज गांव की निवासी हाइस्कूल की एक छात्रा के साथ पड़ोस के गांव में बंधक बनाकर मारपीट करने और मुंह काला करने की घटना पर महिला कल्याण राज्यमंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिले के डीएम व एसपी को दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

उमरगंज की इस बालिका के साथ 26 फरवरी को हादसा तब हुआ जब वह स्कूल से लौट रही थी। पड़ोस के गांव के छोटू खान के घर की कुछ महिलाओं व अन्य सदस्यों ने छात्रा को पकड़ कर बंधक बना लिया और फिर मारपीट कर उसका मुंह काला कर दिया था।

प्रधान के दखल पर किसी तरह छूटी बालिका के परिवारीजन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। शनिवार को इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मुकदमा दर्ज करा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के एसपी आरके वर्मा ने बताया कि नामजद हुए परिवार के तीन सदस्य शेष रह गए हैं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें