नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने पश्चिम बंगाल के एक छोटे से गांव में रहने वाली सतपर्ना मुखर्जी को प्रतिष्ठित गोगार्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम (जीआईपी) के लिए चुना है। इसके तहत वह गोगार्ड इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज में पढ़ाई कर सकेंगी।
कक्षा 12वीं की छात्रा सतपर्ना (18) कोलकाता से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटे से गांव मध्यमग्राम की रहने वाली है। जीआईपी के तहत उनके आगे की पढ़ाई का सारा खर्च अब नासा उठाएगा। नासा हर साल दुनियाभर से पांच मेधावी छात्रों को चुनता है और उनके आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च देता है।
इस साल संत जूड्स स्कूल से अपनी 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जाएंगी जहां वह एयरोस्पेस इंजिनियरिंग में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की पढ़ाई करेंगी।