फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर थे दोस्त और फिर बन गए आईएस के समर्थक!

Sun, 13 Sep 2015 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली 38 वर्षीय अशफा जबीन ने हिन्दू रियल इस्टेट डीलर से शादी की। वो 3 बच्चों की मां है और वो दुबई रहने चली गई।
विज्ञापन


सलमान भी शादी शुदा है और 2 बच्चों का पिता भी। वो अपना अधिक समय नौकरी तलाशते हुए इंटरनेट पर ही बिताता था। दोनों एक दूसरे से फेसबुक पर 7 साल पहले मिले।

इन दोनों की एक आदत समान ही थी, कि वे इस्लाम और क्रिश्चिएनचटी पर विभिन्न ऑनलाइन फोरमों पर बहस का हिस्सा बना करते थे और इसी ने उन्हें इस प्रोपैगैंडा से भी परिचित कराया कि वे आईएस के लिए वेबसाइट्स पर प्रोपैगैंडा तैयाकर कर सके।

यूएई ने किया डिपोर्ट

एक हैदाराबाद में रहकर आईएस के लिए रिक्रूटमेंट कर रहा था तो दूसरी दुबई में रह कर एक दूसरे का हाथ बटा रहे थे।

बीते शुक्रवार सुबह जब हैदराबाद पुलिस ने अशफा जबीन को दुबई से आने के बाद गिरफ्तार किया तो उसकी अपने कथित पार्टनर सलमान के साथ उसका साथ खत्म हो गया।

अफशा को यूएई प्रशासनिक अमले द्वारा आईएस का समर्थन का करने के आरोप में उसे भारत डिपोर्ट कर दिया। अफशा सलमान को उसके असली नाम से जानती है लेकिन सलमान उसे निक्की उर्फ निकोलस जोसेफ नाम से ही जानता था।

कर दिया खारिज

दूसरा शख्स जो  इसी साल 2015 जनवरी में पकड़ा गया सलमान मोहीउद्दीन है जो अमेरिका से हैदराबाद इसलिए लौट आया क्योंकि उसका वीजा एक्सटेंड नहीं हो सका।

वो अपना अधिक समय नौकरी तलाशते हुए इंटरनेट पर ही बिताता था। दोनों एक दूसरे से फेसबुक पर 7 साल पहले मिले।

गिरफ्तारी के बाद जब अफशा से पूछा गया कि क्या वो सलमान को जानती है तो उसने इस बात को सिरे से नकार दिया। उसने सलमान के सारे दावों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

इसी साल सलमान को किया गया गिरफ्तार

अफशा ने यह भी कहा कि उसे यह नहीं पता था कि सलमान इसी साल जनवरी में दुबई जाकर उससे शादी करने वाला था। इस मामले में शम्साबाद के डिवीजन एसीपी आर.सुदर्शन का कहना है कि पूरे सच से पर्दा उठने में अभी कुछ वक्त लगेगा।

सलमान को तब गिरफ्तार किया गया था जब वो दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने वाला था। पुलिस के मुताबिक तुर्की के रास्ते सीरिया जाने की फिराक में था।

सलमान हबीबनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बाजार घाट का रहने वाला है और वहीं से 5 किलोमीटर की दूरी पर अशफा के परिवार का भी घर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें